चरित्र पर संदेह के चलते नाबालिग लड़की की हत्या

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 – चरित्र पर संदेह के चलते नाबालिग लड़की से गंभीर रूप से मारपीट कर उसकी हत्या करने की घटना पुणे के इंदापुर तहसील स्थित निमसाखर गांव में सामने आई हुई है।

पुलिस ने बताया कि अश्विनी हणमंत पोटफोड़े (15) की हत्या कर दी गई हैं। उसकी हत्या के आरोप में गणेश उर्फ समीर खरात पर वालचंदनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ अश्विनी की मां मालन पोटफोड़े ने शिकायत दी है।

अश्विनी अपनी मां मालन के साथ गणेश के घर रहती थीं। मालन का पति हणमंत उसे संभालता नहीं था इसलिए मालन पिछले 12 सालों से गणेश खरात के साथ रहती थीं। गणेश ने अश्विनी को गांव के किसी लड़के से बात करते हुए देखा था। इस बात से गणेश अश्विनी के चरित्र पर संदेह करने लगा। सोमवार की रात गणेश अश्विनी और मालन को दुपहिया से गांव के पास एक झाड़ियों में लेकर गया। वहां अश्विनी से लाठी से गंभीर रूप से मारपीट की। मालन को भी उसने मारपीट करने की कोशिश की लेकिन वह भाग गईं। अश्विनी के पैरों से काफी खून बह रहा था। लोगाें ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही पुलिस का पथक घटनास्थल पहुंच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.