चाणक्य ने कहा है इन 6 प्रकार के लोगों से लक्ष्मी रूठी रहती हैं, कहीं आप भी तो नहीं उनमें

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24- महान पंडित आचार्य चाणक्य की नीतियां सदैव प्रासंगिक रही हैं। उन नीतियों में चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया है, जिनका अनुसरण करने से जीवन सुखमय हो जाता है। उन्होंने धन और धनवान बनने की चाहते से जुड़े प्रश्न का भी सहज समाधान किया है। वो एक श्लोक के माध्यम से ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जो कभी धनवान नहीं हो सकते, आइए जानते हैं इन 6 प्रकार के लोगों के बारे में…

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।
सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

-जो गंदगी में रहते हैं, गंदे कपड़े पहनते हैं और आसपास साफ-सफाई नहीं रखते, उन पर धन लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। समाज में भी निरादर का सामना करते हैं।
– जो इंसान दांतों की सफाई नहीं रखता उसे गरीबी का सामना करना पड़ता है। उसके मुंह से बदबू आती रहती है और कोई उसके साथ बैठना तक पसंद नहीं करता। उसके पास लक्ष्मी नहीं आतीं हैं।
– चाणक्य मुताबिक भूख से ज्यादा खाने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं हो सकता। दरिद्रता मनुष्य को गरीबी में झोंक देती है। साथ ही जरूरत से ज्यादा खाना खाने वाला व्यक्ति कभी स्वस्थ भी नहीं रहता।

-कड़वे वचन बोलने वाले लोग कभी अमीर नहीं हो सकते। चाणक्य कहते हैं कि वाणी से दूसरों के मन को आहत करने वालों पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती न ही उनका मित्र बन पाता है। ऐसे लोग दुश्मनों से घिरे होते हैं।
– सूर्योदय से सूर्यास्त के समय तक नींद में रहने वाले व्यक्ति पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। बिना कारण के सोना मनुष्य के लिए हानिकारक होता है। ऐसे व्यक्ति भी कभी धनवान नहीं हो सकते।
-अन्याय, धूर्तता अथवा बेईमानी से पैसा कमाने वाले लोग ज्यादा दिन तक अमीर नहीं रहते। वो जल्द ही अपना पैसा खो बैठते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.