देश में कोरोना से एक और मौत, आगरा में 76 साल की महिला ने तोड़ा दम

0

आगरा :एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। मौजूदा समय में भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 5402 है। जबकि मरने वालों की संख्या 167 तक पहुंच गयी है। इस बीच कोरोना से देश में और एक मौत हुई है। यह मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। दरअसल यूपी में बुधवार को कोरोना से चौथी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, आगरा के एसएनएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मनोरमा देवी (76 साल) ने दम तोड़ दिया है। महिला मरीज एक दिन पहले ही रेस्क्यू होकर अस्पताल आई थी। मृतक महिला अस्थमा की मरीज थी।

महिला के पौत्र नीदरलैंड से लौटकर आया था –
पिछले महीने 15 मार्च को इस बुजुर्ग महिला का इंजीनियर पौत्र नीदरलैंड से लौटकर आया था। उसने अपनी जांच भी नहीं कराई थी। इसकी दादी काफी समय से बीमार चल रहीं थी। वह अस्थमा की मरीज थीं। चार दिन पहले से वह उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को जब इस बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाद में रेस्क्यू टीम ने उन्हें अस्पताल लेकर गयी। लेकिन बुधवार को काफी प्रयासों के बाद भी इसे बचाया नहीं जा सका। महिला की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहरा मच गया है। कोरोना से हुई पहली मौत के बाद कमला नगर क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये मिहला घर पर बिस्तर पर ही थी। उस पर उसे कोरोना के संक्रमण ने घेर लिया।

आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती चली जा रही है। बुधवार को आगरा में कोरोना के तीन और मरीज मिले जिसके बाद शहर में कुल मरीजों की आंकड़ा 68 पहुंच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.