कोरोना वायरस : देश में कोरोना के अब तक 1145 मरीज, 30 की मौत 

0
नई दिल्ली, 30 मार्च –एन पी न्यूज 24 – देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।  पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है।  जबकि 106 लोगो कोरोना पीड़ित पाए गए है।  देश में अब तक 1145  लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।  जबकि महाराष्ट्र में कोरोनाग्रास्त मरीजों की संख्या 203 के पार चली गई है।  अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में शनिवार को कोरोनाग्रास्त मरीजों का आंकड़ा एक हज़ार के पार चला गया था।  केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले है।  अब तक देश के 27 राज्यों में कोरोना वायरस फ़ैल चूका है।  जबकि 90 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके है.
दिल्ली के एक बस स्टैंड पर शनिवार को बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। बिहार, उत्तर प्रदेश से आये हज़ारो कामगार घर जाने के लिए यहां आये थे।  सोशल डिस्टन्सिंग का क्या हुआ ? जैसे सवाल किये जा रहे है।  महाराष्ट्र में 7, गुजरात में 5, कर्नाटक में 5, मध्य प्रदेश में 2 , तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल , जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.