कोरोना वायरस : मुंबई में एक और संक्रमित मरीज की संक्रमित मरीज में मरने वालो संख्या 26  हुई 

0
मुंबई, 29  मार्च –एन पी न्यूज 24- देशभर में कोरोना वायरस से पीड़ित होने वालो की संख्या लगातार बढ़ रही है।  अब तक इस  वायरस से देश में 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 88 लोग ठीक हो  चुके है।  मुंबई में 40 साल की कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत हो गई।  मरने वाली महिला हाइपरटेंशन की मरीज थी।  इस तरह महाराष्ट्र में अब तक इस  वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है।  बिहार में अब तक कोरोना के 11 पॉजिटिव मामले सामने आये है।  कश्मीर में 5 नए मामले सामने आये है।  इस तरह जम्मू कश्मीर में संक्रमित मरीजों की संख्या 38 हो गई है।  स्पाइसजेट का एक पायलेट कोरोना संक्रमित पाया गया है।  देश में मरीजों की संख्या 1017 हो गई है।
राज्य में बढ़  रहे  है मामले 
महाराष्ट्र में सबसे अधिक लोग कोरोना से संक्रमित है।  शनिवार को 14 नए मामले सामने आये थे।  इनमे मुंबई से 12  और नागपुर से 2 मामले सामने  आये थे।  राज्य में संक्रमित मरीजों की  संख्या 186 हो गई है।  शुक्रवार को 28 मामले सामने आये थे।
कर्नाटक में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या  बढ़ रही है।  अब तक यहां 81 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये है।  शनिवार को 10 नए केस सामने आये थे. राज्य में करना से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
PM-CARES फंड 
पीएम मोदी ने  PM-CARES फंड का गठन किया है।  इसमें कोई भी दान दे सकता है।  गौतम बुध नगर के डीएम ने घोषणा कि है कि कोरोना संक्रमित लोगों को 28 दिन का वेतन अवकाश मिलेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.