लॉकडाउन के बीच मलाइका,  करीना और अमृता अरोड़ा ने ऐसे की पार्टी, आप भी देखे तस्वीरें 

0
नई दिल्ली, 29 मार्च –एन पी न्यूज 24- कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए तमाम तरह के उपाय किये जा रहे है लेकिन कुछ लोग कुछ लोग इस दौरान भी मस्ती कर रहे है लेकिन उनका अंदाज अलग है।
खबर है कि बॉलीवुड की मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर ने रात भर मस्ती किये हुए पार्टी की है।  लेकिन खास बात ये है कि ये तीनो अपने घरो से बाहर नहीं निकली थी।  बल्कि अपने अपने घर से एक दूसरे की कंपनी का आनंद ले रही थी. तीनो वीडियो कॉल के जरिये एक दूसरे से जुडी हुई थी।  ऐसा लगता था कि वह तीनो एक ही जगह पर है।  मलाइका ने अपने वीडियो कॉल की स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।  इसमें करीना, अमृता और मलाइका का एक कॉलेज दिखाया गया है जो उनके सेल्फ आइसोलेसन के समय का सबसे अच्छा सदुपयोग करता है।
मलाइका ने लिखा,  हम खाना बनाते है और वर्कआउट एक साथ करते है  लेकिन  घरो से से।
 कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा ने  अपनी गर्ल गैंग का एक कोलाज पोस्ट किया था. इसमें करीना, करिश्मा और अमृता अरोड़ा शामिल थी।  मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने  पोस्ट पर उन्हें ट्रोल भी किया था।  इसका जवाब देते हुए मलाइका ने लिखा था, अर्जुन  कपूर आप जानते है कि मैं अपनी नींद में मुस्कुराती हूं।
सभी को मालूम है की अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच अफेयर चल रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.