कोरोना वायरस : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंची, 24 लोगों की मौत, 80 लोग ठीक होकर  घर गए 

0
नई दिल्ली, 29 मार्च –एन पी न्यूज 24-  देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. अब तक इस वायरस की वजह से 1000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है।  जबकि अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।  खास बात ये है कि 80 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके है।
पिछले 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।  देश में लॉकडाउन का सही तरह से पालन नहीं किया जा रहा है।  लॉकडाउन की घोषणा के बाद  से ही मजदूरों ने दिल्ली से पलायन शुरू कर दिया है। इसकी वजह से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ नज़र आई.
दिल्ली ही नहीं देश भर से लोगों का पलायन जारी है।  इनमे कानपूर, सोनीपत, सिरसा और अगर मालवा भी शामिल है।   शनिवार को गृह मंत्रालय ने घोषणा की थी कि लोग पलायन नहीं करे उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी।
पूरी दुनिया में इस संक्रमण की वजह से हाहाकार मचा हुआ है।  शनिवार को इटली में मरने वालो की संख्या 10 हज़ार के पार चली गई है। शनिवार को इटली में करना वायरस से 889 लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के 12 मामले सामने आये है।  इस वायरस से अब तक 26 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.