Share Market में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1862 और निफ्टी 517 पर बंद

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –कोरोना वायरस से लॉकडाउन के बीच आज शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिली। BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1862 अंक बढ़कर 28536 पर बंद। वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 517 अंक बढ़कर 8,318 पर बंद। जानकारों की मानें तो कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए राहत पैकेज के ऐलान की उम्मीद के चलते घरेलूू शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई है।

बैंक निफ्टी में 9 फीसदी की जोरदार तेजी दिख रही है। सरकार से एविएशन सेक्टर को 12,000 करोड़ का राहत पैकेज मिल सकता है, इस खबर के बाद से इंटरग्लोब एविएशन में 10 फीसदी की तेजी आई है। इसके अलावा होटल और टूरिज्म सेक्टर में रॉयल आर्चिड, ताज जीवीके और ITDC में शानदार तेजी देखने को मिली। इधर 2009 के बाद बाजार में सबसे बड़ी INTRA-DAY तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 1800 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है वहीं, निफ्टी 6 फीसदी की रफ्तार के साथ 8300 के स्तर पर बंद हुआ।  निफ्टी बैंक भी 1400 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ।

तेल-गैस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 3.56 फीसदी की ऊछाल के साथ बंद हुआ है। इस बीच अमेरिका ट्रंप सरकार ने 2 लाख करोड़ करोड़ के ऐतिहासिक पैकेज का एलान किया है। इसके मुताबिक, हर वयस्क को वन टाइम 1200 डॉलर और बच्चों को 500 डॉलर दिया जाएगा।  इसके साथ ही स्मॉल बिजनेस के लिए 367 अरब डॉलर मुहैया कराए जाएंगे ताकि उनके जिन कर्मचारियों को मजबूरी में घर रहना पड़ रहा है उनको सैलरी मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.