Coronavirus : आज रात 12 बजे से पुरे देशभर में 21 दिन का लॉकडाऊन : PM नरेंद्र मोदी

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इसका सीधा असर अब भारत पर दिखने लगा है। कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई अहम कदम उठाये हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी पर देश को आज दूसरी बार संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन किया जा रहा है।

 

 

 

देश में यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए होगा। यह जनता कर्फ्यू से आगे का कदम है। यह कदम हर भारतीय को बचाने के लिए लिया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज इस 21 दिन अगर आप नहीं संभलें तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। बाहर निकलना क्‍या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइये। घर पर ही रहें।  मैं यह बात परिवार के सदस्‍य के तौर पर कह रहा हूं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.