Coronavirus : अब भी कई भारतीय फंसे है परदेश में, जानें कौन देश लौट सकते हैं, कौन नहीं

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं 11 देशों के यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय के मुताबिक, प्रतिबंधित देशों को छोड़कर ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया'(ओसीआई) कार्डधारकों को भारत में प्रवेश के लिए भारतीय मिशनों से ताजा वीजा लेना होगा।

इन देशों में फंसे भारतीय नहीं लौट सकते देश?
ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम से कोई भी एयरलाइन किसी यात्री को लेकर नहीं आएगा। इसके अलावा फिलीपींस, मलेशिया और अफगानिस्तान से कोई भी एयरलाइन किसी यात्री को लेकर नहीं आएगी। इन देशों के संदर्भ में यह निर्देश 17 मार्च, 2020 से ही लागू है।

जानकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान और कुवैत से 18 मार्च के बाद आने/जाने वाले सभी यात्रियों को क्‍वारंटीन में रखा जाएगा। जिन लोगों ने 15 फरवरी, 2020 के बाद चीन, कोरिया गणराज्य, ईरान, इटली, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी का दौरा किया है, उन्‍हें भी पृथक रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.