नवी मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज की नई बिल्डिंग में लगी भीषण आग 

0
नेरुल (नवी मुंबई ), 18 मार्च –एन पी न्यूज 24 – नवी मुंबई के नेरुल स्थित डी वाई पाटिल कॉलेज की नई बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन में आग लगने की घटना सामने आई है।  यहां थर्माकोल बड़ी मात्रा में होने की वजह से आग भड़की है।
डी वाई पाटिल प्रशासन एक नई बिल्डिंग का निर्माण करा रही है।
इसी नई बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन में आग लगी है।  इस बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन के लिए लाये गए मेटेरियल से आग लगने की जानकारी सामने आई है।  आग काफी भीषण थी. फायर ब्रिगेड दल ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आग को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिया है।  बताय जा रहा है ट्रांसफार्मर में विस्फोट की वजह से आग लगी है।  यहां पर धुएं का गुबार नज़र आ रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग से कुछ दुरी पर लड़कियों का हॉस्टल है।  इसके अलावा कुछ दुरी पर डी वाई पाटिल हॉस्पिटल भी है।  आसपास आग नहीं फैले इसका प्रयास फायर ब्रिगेड कर रही है।   यहां पर बड़ी मात्रा में थर्माकोल होने की वजह से आग भड़की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.