मोदी के मंत्री ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, कराया कोरोना का टेस्ट

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –  कोरोना वायरस का असर अब सीधे भारत पर दिखने लगा है। यहां दिन व दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में कोरोना वायस से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है। गौरतलब हो कि भारत में कोरोना वायरस से अभी 128 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने अपने आप को दिल्ली में होम क्वारंटाइन किया है।

जानकारी के मुताबिक, वह केरल में एक कांफ्रेंस में गए थे, जहां एक डॉक्टर कोरोना से पीड़ित था। इसके बाद मुरलीधरन ने अपने आपको होम क्वारंटाइन किया है।  साथ ही उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिजल्ट निगेटिव आया है। इधर सरकार ने डिस्चार्ज पॉलिसी भी बनाई है। इसके तहत 24 घंटे में दो नेगेटिव सैंपल के बाद ही कोरोना पीड़ित को घर भेजा जाएगा।

क्या है होम क्वारंटाइन  –
होम क्वारंटाइन का मतलब घर पर अपने आप को दूसरे लोगों से अलग कर लेना है। अगर आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है या फिर सर्दी-जुकाम लगा हुआ है तो आप एक कमरे में अपने आप को अलग कर लें। इससे आपके परिवार में किसी को वायरस नहीं फैलेगा। बता दें कि क्वारंटीन लैटिन मूल का शब्द है। इसका मूल अर्थ चालीस दिन का समय है। इसका मतलब संगरोध, संगरोधन, किनारे पर आने-जाने से रोकना और अस्पताल का अलग कमरा भी है। दरअसल, पुराने समय में जिन जहाजों में किसी यात्री के रोगी होने या जहाज पर लदे माल में रोग प्रसारक कीटाणु होने का संदेह होता तो उस जहाज को बंदरगाह से दूर चालीस दिन ठहरना पड़ता था। ग्रेट ब्रिटेन में प्लेग को रोकने के प्रयास के रूप में इस व्यवस्था की शुरुआत हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.