पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज,  बच्चों को दिखाई अश्लील वीडियो

0

नई दिल्ली . एन पी न्यूज 24 – यौन शोषण के आरोपों में घिरे बाबा नित्यानंद ने भारत से भाग कर करीब 16 हजार किलोमीटर दूर एक नया देश बसाने का दावा किया हैं, लेकिन अब एक नई कहानी सामने आई है। उसके खिलाफ़ दर्ज यौन शोषण के मामले की जांच कर रहे पुलिसवालों पर ही बल्कि बच्चों के यौन उत्पीड़न का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के दौरान नित्यानंद के आश्रम के बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाने का उन पर आरोप है। जिन 14 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत के आदेश पर छह मार्च को मामला दर्ज किया गया उनमें खुद बाल कल्याण कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं। यह भी आरोप है कि जांच अधिकारियों और सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने आश्रम के नाबालिगों से ना सिर्फ आपत्तिजनक सवाल किए, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। खुद को चमत्कारी शक्तियों से भरपूर होने का दावा करने वाला भगोड़े नित्यानंद की तलाश काफी वक्त से पुलिस को थी। मगर अब उसकी खबर आई भी तो वो इतनी दूर निकल चुका है कि उसे पकड़ना मुश्किल है। यौन शोषण से लेकर अपहरण तक कई मामलों में कैलासा का ये भगवान वॉन्टेड है। साध्वी की आस्था से खेलने के मामले में तो ये जेल की हवा भी खा चुका है। नित्यानंद का अगला टारगेट वो विदेशी लोग हैं जिन्हें वो हिन्दू धर्म, संस्कृति, योग और मेडिटेशन के जरिए शांति देने का दावा कर ठगने की कोशिश में है। लैटिन अमेरिकी देश इक्वॉडोर के नज़दीक एक टापू खरीदकर नित्यानंद ने उसे अपना नया देश बनाया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी ने टापू खरीदा हो. इससे पहले भी देश के कई लोग दुनिया की अलग अलग जगहों पर टापू खरीद चुके हैं, मगर देश किसी ने नहीं बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.