Gold-Silver Rate : सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, यहां चेक करें नए रेट्स

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24  – अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी-सस्ती के हिसाब से ही सोने की कीमत तय होती है। इस बीच भारत में कोरोनावायरस को लेकर चिंता बढ़ गयी है। जिसका असर अब सोने की कीमतों में दिखा। दरअसल आज सोने के भाव में इजाफा हुआ। हालांकि, चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली। एक तरफ सोने का भाव आज 22 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा, वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में 710 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही।

इधर कच्चे तेल की कीमतों में 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चिंता ने वैश्विक आर्थिक सुस्ती का डर बढ़ा दिया है।  जानकारों की मानें तो अगर ऐसा ही रहा तो आगे भी सोने के भाव में तेजी बनी रहेगी।

सोना की नई कीमत – सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 रुपये प्रति 10 ग्राम के इजाफे के बाद आज सोने का नया भाव 45,063 रुपये हो गया है। इसके पहले शुक्रवार को यह भाव 45,041 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यह 1,680 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर रहा।

चांदी के नए दाम – आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 710 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। इसके बाद आज दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी का भाव 47,359 रुपये के स्तर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 16.82 डॉलर प्रति आउंस रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.