शेयर मार्किट में मचा हाहाकार, एक झटके में निवेशकों के डूबे 650 लाख करोड़ रुपए, मुकेश अंबानी के डूबे इतने हजार करोड़ रुपए

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24  – कोरोना वायरस और येस बैंक की वजह से आज सुबह शेयर बाजार में कोहराम मच गया।  दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर से करीब 2,500 अंक तक पहुंच गया। निफ्टी भी 10,300 अंक से नीचे आ गया। सभी शेयर लाल रंग नजर आए। इस गिरावट से 650 लाख करोड़ रुपए निवेशकों की संपत्ति लुट गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला और 2467.44 अंक या करीब 6.5% तक गिरकर एक दिन के सबसे बड़ी गिरावट के साथ करीब 2:15 बजे 35,109.18 तक पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 6% से ज्यादा की गिरावट के साथ 10,294.45 पर पहुंच गया।

जैसे-जैसे सूचकांक में गिरावट आई, निवेशकों को 6.50 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कोरोनो वायरस प्रकोप के आर्थिक प्रभाव पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारी बिकवाली शुरू हो गई थी। आज, बीएसई-सूचीबद्ध फर्मों का बाजार पूंजीकरण 6 मार्च रे 144.31 लाख करोड़ रुपए से घटकर 137.65 लाख करोड़ रुपए हो गया।

मुकेश अंबानी के डूबे इतने हजार करोड़ रुपए –
इधर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को सोमवार को लगभग 44,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया क्योंकि उनकी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 13% की गिरावट आई, जो कि 12 सालों में सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के साथ कंपनी के शेयर 1,105 पर आ गए। फोर्ब्स की रियलटाइम नेट वर्थ के अनुसार, अंबानी की नेट वर्थ 41.8 बिलियन डॉलर थी, जिसमें सोमवार को 12.40% की गिरावट हुई। एक ही दिन में, उनकी कुल संपत्ति 5.9 बिलियन डॉलर कम हो गई। कच्चे तेल की कीमतों में 30% से अधिक की गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। इससे 1991 के बाद सबसे बड़ी गिरावट बताया जा रहा है।

इनके शेयर सर्वाधिक गिरे –
रिलाइंस इंडिया लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों ने 12.2% की गिरावट हुई, जिससे कंपनी का मार्केट-कैप घटकर 7 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। ONGC के शेयरों में 12 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट हुई। उसके शेयर में 14.75 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई। इंडसइंड के शेयर 8.4% की गिरावट हुई। TCS और ICICI बैंक के शयेर भी नीचे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.