जयललिता’ की भूमिका के लिए बढ़ाया था वजन, अब 2 महीने में  20 किलो कम करेंगी कंगना रनौत

0

 मुंबईएन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अगले 2  महीने में 20 किलो वजन घटाएंगी। ऐसा उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों के लिये करना है। बता दें कि कंगना रनौत ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक मूवी ‘थलाइवी’ के लिए वजन बढ़ाया है। अब उनकी आगामी मूवीज ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए उन्हें वजन घटाना होगा। कंगना  सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में  अपने ट्रेनर योगेश से परिचय करवाती देखी जा सकती हैं। वह योगेश से कहती हैं कि लगता है मेरा वजन 52 किलोग्राम है और‘थलाइवी’के लिए 10 किलो अतिरिक्त वजन बढ़ाया है। ऐसा कहने के बाद जब एक्ट्रेस मशीन पर वेट मापती हैं, तो उनका वजन 73 किलोग्राम सामने आता है। इस पर कंगना चौंक जाती हैं। फिर वह ट्रेनर से कहती हैं,‘क्या मैं‘तेजस’और‘धाकड़’के लिए वजन कम कर पाउंगी? ’योगेश कहते हैं,’हां, आप जरूर ऐसा कर लेंगी। साफ है कि कंगना के बदले डील-डौल को देखने के लिए उनके प्रशंसक भी आतुर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.