भाई ने की बहन के पति की हत्या

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 – भाई ने बहन को प्रताड़ित करनेवाले उसके पति पर कोयता से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात पुणे के भोसरी परिसर में हुई। पुलिस ने बताया कि मोहन बाबुराव लेवड़े (45) की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर उसकी पत्नी नंदा मोहन लवड़े (34) ने शिकायत दी है जिस अनुसार उसके भाई विष्णु मंुजाजी जगाड़े (30) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर भोसरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मोहन और नंदा में अक्सर झगड़े होते थे। विष्णू को शक था कि मोहन के किसी दूसरी महिला से नाजायज संबंध है। इस वजह से वह अपनी बहन नंदा को प्रताड़ित कर रहा है और उस से झगड़ा कर रहा है। दोनों में सुलह करने के लिए विष्णू कुछ दिन पहले नंदा के घर रहने आया हुआ था। रविवार की रात सभी ने खाना खाया। उसके बाद विष्णू और मोहन में विवाद हुआ। उस वक्त गुस्साए विष्णू ने मोहन पर कोयता से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहंची। विष्णू ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.