थ्री डी प्रिंटिंग के जरिये निकली मिस्र की 3000 साल पुरानी ममी की आवाज 

0
मास्को : एन पी न्यूज 24 – शोधकर्ताओं ने थ्री डी प्रिंटिंग के जरिये स्वर प्रणाली विकसित कर तीन हज़ार साल पुरानी मिस्र की एक ममी को आवाज दी है.  इससे लोगों को प्राचीन मानव की आवाज सुनने में मदद मिलेगी। मिस्र के पिरामिडो और  ममी निश्चित रूप से दुनिया की दिलचस्प रही है. इस खोज ने दुनिया को आश्चर्य में दाल दिया हैं. लंदन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिको का कहना है कि मिस्र की नेसियामुन ममी 1099 से 1069 ईसा पूर्व के बीच फेराओ रामसेस द्वितीय के राजनीतिक रूप से अस्थिर शासन के समय की है.
साइंटिफिक रिपोर्ट जनरल में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार नेसियामुन मिस्र के विश्व धरोहर स्थल थेब्स के मंदिरों में पुरोहित और मुंशी के तौर पर काम करते थे. इन मंदिरों के  आधुनिक शहर लक्सर में देखे जा सकते है. नेसियामुन दवारा कराये जाने वाले अनुष्ठानों में उनकी आवाज का खास महत्व हैं. नैसियमुन के मुँह और गले के विस्तृत विश्लेषण करने के लिए कंप्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन नाम एक्सरे डिवाइस इस्तेमाल की. इसके बाद थ्री डी प्रिंटिंग का इस्तेमाल करते हुए ममी के वॉइस बॉक्स को फिर से बनाया गया.
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.