सरकार ने किसानों से धोखा किया,पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने लगाया आरोप

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 – पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पुणे में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार ने किसानों को दो लाख रूपयों की कर्जमाफी देकर धोखा किया है। सरकार किसानों का पूरा कर्ज कब माफ करेगी? यह सवाल भी उन्होंने किया।

पुणे श्रमिक पत्रकार संघ में आयोजित वार्तालाप में फडणवीस ने कहा कि महाविकास आघाड़ी ने जो घोषणाएं की थी उन्हें पूरा करना चाहिए था जो वे नहीं कर सकते। किसानों का पूरा कर्ज माफ करने के बजाय दो लाख रूपयों तक कर्ज माफी दी गई। यह किसानों से किया हुआ धोखा है। साता बारह कोरा करने का आश्वासन दिया गया था जो पूरा नहीं किया गया है। गैरमौसमी बारिश से नुकसान हुए किसानों का कर्ज माफी में समावेश नहीं है। गैरमौसमी बारिश से नुकसान हुए 94 लाख हेक्टेयर को प्रत्येकि 25 हजार रूपयों की मदद दी जाए यह मांग शिवसेना ने ही की थी लेकिन सरकार आने के बाद उन्होंने कुछ भी नहीं दिया है।

कैग की रिपोर्ट हास्यास्पद

कैग की रिपोर्ट पर फडणवीस ने कहा कि रिपोर्ट हास्यास्पद है। ऑडिट में दिए हुए पैसों का इस्तमाल किया तो पत्र देना पड़ता है। अगर पत्र नहीं दिया गया तो कैग उस पर आपत्ति जता सकता है। वर्ष 2009 से वर्ष 2014 में शेष राशि थी। यह अकाउंटिंग सिस्टम होता है। मुझे फाइनान्स समझता है इसलिए इस से पहले कभी आपत्ति नहीं जताई गई और नहीं आरोप किया गया।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.