हर्षवर्धन पाटील भाजपा में जाएंगे?

कार्यकर्ता सम्मेलन में राकांपा पर कसा तंग

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन पाटील भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने की संभावना है। बुधवार को इंदापुर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें भाजपा में जाने का कहा गया। उस समय आपकी भावनाओं का आदर करूंगा। आपके मन में जो है वहीं होगा ऐसा उन्हाेंने कहा।

पश्चिम महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा की ताकत कम होती देख दोनों पार्टियों के कई नेताएं भाजपा मंे प्रवेश कर रहे हैं। अब उनमें पूर्व मंत्री पाटील का भी समावेश हो सकता है। गुरूवार को उन्होंने इंदापुर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें कार्यकर्ताओं से उन्होंने पूछा कि आगे क्या करना है, तब सामने से भाजपा ऐसे जवाब आया। यह सुनकर पाटील ने लोगों के मन में जाे है वहीं होगा। चिंता ना करें। आपकी भावनाओं का आदर किया जाएगा। ऐसा कहकर भाजपा प्रवेश के संकते दिए लेकिन अधिकृत घोषणा करना टाल दिया।

कांग्रेस-राकांपा आघाड़ी सीट बंटवारे में राकांपा इंदापुर की सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसका अंदाजा आने के बाद पाटील कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर सोच रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में राकांपा पर तंग कसते हुए पाटील ने कहा कि राकांपा ने अब तक मेरा केवल उपयोग कर के लिया है। मुझ से धोखा किया है। मेरा अपमान किया है। राकांपा की शिवस्वराज्य यात्रा इंदापुर में नियोजित नहीं थी। फिर भी इंदापुर में यात्रा आई। इसका अर्थ स्पष्ट है। लोकसभा के लिए भाजपा ने मुझे ऑफर दिया था लेकिन मैं ने उस समय राकांपा का साथ दिया। उसके बदले मुझे धोखा मिला। इस से आगे धोखा करनेवालों के लिए काम नहीं करेंगे। देश में क्या हवा चल रही है यह सब को मालूम है। ऐसा कहकर पाटील ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी अगली राह बता दी लेकिन अधिकृत रूप से किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.