Chandrayaan-2: चांद से सिर्फ 140 किमी दूर हैं चंद्रयान-2, चौथी कक्षा में किया प्रवेश

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – चंद्रयान-2 अब चांद के और करीब पहुंच गया है। अब वह महज 140 किलोमीटर ही दूर है चांद से। इस बीच इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-2 अब चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है। चंद्रयान-2 अब चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले बुधवार को यान को एक और निचली कक्षा में ले जाया जाएगा। इससे यह चांद के और करीब पहुंच जाएगा।

आज तड़के 3 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 30 मिनट के बीच इसकी कक्षा में कमी की गई। इससे पहले, सोमवार को लैंडर विक्रम ऑर्बिटर से सफलतापूर्वक अलग हुआ था। अगले 2 दिनों तक चंद्रयान-2 इसी ऑर्बिट में चांद का चक्कर लगाता रहेगा. इसके बाद 1 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच चंद्रयान-2 को पांचवीं कक्षा में डाला जाएगा।

बता दें कि चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले केवल चीन, अमेरिका और रूस ही ऐसा कर सके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.