लॉकडाउन को दिखाया ठेंगा!, बीजेपी विधायक ने की लड़की की शादी, सीएम येदियुरप्पा भी रहे मौजूद

0

बेंगलुरु : एन पी न्यूज 24  – देश में इन दिनों लॉकडाउन शुरू है। देश के प्रधानमंत्री ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है। साथ बाहर भीड़भाड़ वाले जगहों पर भी न जाने का निवेदन किया है। लेकिन भाजपा पार्टी के नेताओं ने ही लॉकडाउन को ठेंगा दिखा दिया। एक खबर के मुताबिक, कर्नाटक बीजेपी के विधायक महंतेश कवतागिमठ ने बेलगाम में लॉकडाउन के दौरान अपनी बेटी की शादी कराई। जहां मेहमान समेत 3 हजार लोग उपस्थित थे। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस शादी समाहरोह में खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येडियुरप्पा मौजूद थे। जिन्होंने खुद लोगों से अपील की थी कि कोरोना के इस संकट में कोई शादी समारोह का आयोजन न करें। हालांकि अब येडियुरप्पा की जामकर आलोचनाएं हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह शादी बेलगांव के उदयबाग औद्योगिक कॉलोनी स्थित शगुन गार्डन लॉन्स पर आयोजित किया गया था। इस दौरान करीब 3 हजार लोग उपस्थित थे। वहां ड्यूटी में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति मुख्यमंत्री के आदेश और कानून का उल्लंघन था। लेकिन क्या करें इस शादी सम्मेलन में जब खुद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ही शामिल थे। शादी के वजह से खानापूर मार्ग पर दोनों तरह गाड़ियों की लाइन लग गयी थी। वहां दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी कर दी गयी थी। विशेष रूप से, कोरोना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विवाह स्थल में दो होर्डिंग्स लगाए गए थे। इस बीच, लॉकडाउन के दौरान समारोह कैसे किया गया था, इस पर सवाल अब उठाया जा रहा है। साथी ही मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की भी जमकर आलोचना की जा रही है।

केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति –
इस अवसर पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगदी, श्रीमंत पाटील, विधायक महेश कुमठल्ली सहित भाजपा, कांग्रेस और जदयू के नेता उपस्थित थे। तो क्या  राजनीतिक नेता कोरोना संकट के प्रति गंभीर नहीं हैं? ऐसा सवाल उठाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.