Lockdown में भी कम नहीं हो रहे कोरोना के मामले, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरुरी  


Corona

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया के लिए महामारी बन चूका है। इस महामारी से हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। लोग हैरान-परेशान है। चीन से विस्तार होते हुए अब यह महामारी करीब-करीब 190 देशों में पहुंच चूका है। ताजा अकड़े के मुताबिक, द‍ुनियाभर में  कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्‍या 7 लाख के आसपास पहुँच गयी है। वहीं मरने वालों की संख्या 28 हजार पार कर चूका है।

 

 

भारत में कोरोना की बात करें तो यहां भी मामलों में तेजी देखी जा रही है। बता दें कि इन दिनों देश में लॉकडाउन चल रहा है लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मौजूदा समय में एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना मरीजों की संख्या 1139 हो गयी यही। मरने वालों की संख्या 27 हो गयी है। वहीं 99 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके है।

 

 

 

कोरोना के सबसे ज्यादा  केस महाराष्ट्र से सामने आये है। महाराष्ट्र में इसकी संख्या 203 है। जबकि अब तक 7 की मौत हो चुकी है। 25 लोग ठीक होकर घर भी चले गए है। इसके बाद केरल का नंबर है। जहां अब तक 202 मामले सामने आये है। 1 की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरुरी  –
सभी जानकारों का कहना है कि लोग लॉकडाउन का जरूर पालन करें। इसका एक मात्रा उपाय लॉकडाउन ही है। तभी हम कोरोना को हरा सकते है। लेकिन तो इससे हराना न मुमकिन हो जायेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इसके चपेट में आ जायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *