नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत ! अब पीएफ से निकाल संकेगे 75% रकम, पैसे नहीं करने होंगे वापस 

0
नई दिल्ली, 26 मार्च –एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस के बाद हुए लॉकडाउन के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है।  संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए EPFO के रेगुलेशन  में बदलाव किया जाएगा। अब कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड खाते से 75% रकम या थी महीने की सैलरी, जो भी राशि कम हो निकाल सकते है।  सरकार अगले तीन महीने तक एम्प्लयर व एम्प्लॉय दोनों की ओर से  EPFO कंट्रीब्यूशन देगी।
अगले तीन महीने तक  EPFO सरकार भरेगी 
सरकार  एम्प्लयर व एम्प्लॉय दोनों के दवारा किया जाने वाला   EPFO योगदान अगले तीन महीने तक भरेगी। 100 से कम कर्मचारी वाली कंपनी जिसमे 90% कर्मचारियों का वेतन 15 हज़ार रुपए से कम है. उसके कम्रचारियों के  EPFO खाते में सरकार अगले तीन महीने तक कर्मचारी और कंपनी की तरफ से पैसे डालेगी। इससे 80  मजदूरों को और 4 लाख संगठित इकाइयों को फायदा मिलेगा।
पीएफ रकम  निकालने की शर्तो में ढील 
अब कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड खाते से 75% रकम या तीन महीने की सैलरी जो भी कम है निकाल सकते है।  ये पैसे उन्हें वापस नहीं करना होगा।  इससे 4. 8 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
20 करोड़ जनधन महिलाओं को 500 रुपए प्रति माह 
वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।  वित्त मंत्री ने कहा है कि जनधन खाते में तीन महीने तक 500 रुपए डाले जाएंगे।  इससे 20. 50 करोड़ महिलाओं को सीधा फायदा होगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.