लॉकडाउन में ‘इन’ सेवाओं पर रहेगी पाबंदी, जानें है लॉकडाउन

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इसका सीधा असर अब भारत पर दिखने लगा है। आज कोरोना वायरस से एक और शख्स की मौत हो गयी है। जिसके बाद यह अकड़ा 11 हो गई है। जबकि कोरोना पीड़ितों की संख्या 560 तक पहुंच गयी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए पुरे देश को लॉकडाउन किया गया है। कई राज्यों में कर्फ्यू तक लगा दिया गया है।

सबसे पहले जानें है लॉकडाउन?
लॉकडाउन और कफ्र्यू में काफी समानता है। दोनों प्रशासन द्वारा लगाया जाता है। लेकिन जनता कफ्र्यू इन दोनों से अलग है। इसमें लोगों को खुद से अपने घरों तक सीमित रखना है। उन पर प्रशासन का कोई दबाव नहीं होगा। हां सिर्फ एक नैतिक दबाव है। लॉकडाउन एक तरह की आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी क्षेत्र में लॉकडाउन हो जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है।

इन सेवाओं पर रहेगी पाबंदी –
– लॉकडाउन के दौरान सभी परिवहन सेवाएं- सड़क, रेल और हवाई– स्थगित रहेंगी।
– किराना और दवाई की छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।
– होटल, मोटल, धार्मिक स्थल समेत सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे।
– सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे।
– सभी नागरिक आपातकालीन स्थिति को छोड़कर घरों में रहेंगे।
– विदेश से आने वाले नागरिकों की निगरानी की जाएगी। उन्हें होम कोरनटाइन में रखना होगा।
– सार्वजनिक स्थल पर 5 से ज्यादा लोग जुटने पर धारा-144 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.