पत्नी सहित पश्चिम बंगाल के गृह सचिव होम आइसोलेशन में. कई अधिकारियों को भी रखा अलर्ट पर

0

कोलकाता. एन पी न्यूज 24 – पश्चिम बंगाल के गृह सचिव आलापन बंद्योपाध्याय अपनी पत्नी सोनाली चक्रवर्ती के साथ गृह आइसोलेशन में चले गये हैं। बता दें कि राज्य में मिले कोरोना के एकमात्र मरीज की मां राज्य की विशेष गृह सचिव थीं। मंगलवार को वह राज्य सचिवालय नबान्न गयीं थीं। वहां उन्होंने आलापन बंद्योपाध्याय से काफी देर तक बात की थी। इसलिए सतर्कता बरतते हुए श्री बंद्योपाध्याय को हउस आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।

सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है कि कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी फिलहाल गृह आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।जानकारी के मुताबिक, श्री बंद्योपाध्याय व अन्य अधिकारी जो आइसोलेशन में गये हैं, वह फिलहाल टेस्ट नहीं करा रहे हैं। केवल वह आम लोगों के संपर्क में न आने के लिए सावधानी बरतते हुए होम आइसोलेशन में गये हैं। मालूम हो कि श्री बंद्योपाध्याय की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती, कलकत्ता विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर हैं।

विकास भवन में मंगलवार को एक बैठक हुई थी। बैठक में सोनाली चक्रवर्ती व अन्य विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर के अलावा राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी भी मौजूद थे। लिहाजा सभी को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.