उद्धव ठाकरे एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री, वे इस्तीफा दे : चंद्रकांत पाटिल 

0
मुंबई, 16 मार्च I एन पी न्यूज 24-  उद्धव ठाकरे का  मुख्यमंत्री पद के लिए जन्म नहीं हुआ है।  वे नेता बनने के लिए नहीं है।  वह वंश चला रहे है. उद्धव ठाकरे एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री है।  इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। यह मांग भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने की है।
ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद महाविकास आघाडी सरकार के 100 पुरे हो गए है. इस सरकार कर कार्यकाल में हुए काम का मूल्यांकन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ठाकरे के नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है।  उनके नेतृत्व में महाविकास आघाडी सरकार ने 100 दिन पुरे किये है.
उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन ने जनता का कोई काम नहीं किया है।  पाटिल के इस बयान के बाद शिवसेना की ओर से किस  तरह का हमला किया जाता है इसे लेकर राजनीतिक पंडितो  की नज़रे लगी हुई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.