बंगलुरु के आइसोलेशन वार्ड से आगरा भागी कोरोना पॉजिटिव महिला , होश उड़े  

फ्लाइट में सफर करती रही, लोगों को मालूम तक नहीं

0

बंगलुरु. एन पी न्यूज 24 – नागपुर में अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के 4 संदिग्ध मरीज वापस अस्पताल आए और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, लेकिन शनिवार को प्रशासन के होश उड़े रहे। इस बीच, आज रविवार को बंगलुरु में एक महिला मरीज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भाग निकली। दरअसल, महिला अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने इटली गयी थी, भारत वापसी के बाद पति में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया तो महिला को भी आइसोलेट किया गया. लेकिन महिला आइसोलेशन से निकलकर आगरा अपने मायके पहुंच गई। इस महिला ने पहले बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंची, उसके बाद दिल्ली गतिमान एक्स्प्रेस से वो अपने मायके पहुंच गयी। जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को मिली तो उन लोगों के होश उड़ गये. अब स्वास्थ्य विभाग महिला ने जिस बोगी में सफर किया उस बोगी के यात्रियों की लिस्ट निकालकर उन्हें सूचित कर रहा है. साथ ही महिला आगरा में जिस रेलवे कॉलोनी में रहती है वहां सभी को निगरानी में रख रहा है
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार फरवरी में महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों मियां-बीवी इटली और ग्रीस की यात्रा पर गए थे। 27 फरवरी को ये दोनों मुंबई आए थे और फिर वहां से बेंगलुरु पहुंचे। 7 फरवरी को उनके पति का कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया तो उसमें पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद दोनों को आइसोलेट कर दिया गया। महिला ने जब यह बात अपने घर वालों को बताई तो उनके पिता ने उसे आगरा बुला लिया। जिसके बाद महिला बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंच गई, उसके बाद दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर वो आगरा पहुंची। अधिकारियों के दखल के बाद महिला के घर जाकर सभी परिजनों को अस्पताल स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया। महिला को अब एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.