कोरोनावायरस : हिंदुस्तान में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, मरीजों की संख्या 50 के पार

- पुणे में अब तक 5 पॉजिटिव मामले

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –  चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोनावायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोनावायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। चीन समेत कई देशों में संदिध सहमे हुए है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानलेवा कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3000 से ज्यादा पहुंच गया है। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है। भारत में अब तक कुल 50 मामले पॉजिटिव पाए गए है। हिंदुस्तान में कोरोनावायरस अब तेजी से पैर पसारने लगा है।

पुणे में कोरोना वायरस के पांच केस पॉजिटिव पाए गए हैं। पुणे में कोरोना वायरस कोविड-19 के दो मरीजो के संपर्क में आने के बाद 3 और लोगों में लक्षण पाए गए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल दुबई से भारत लौटे पुणे के पति-पत्नी को कोरोना वायरस होने की पुष्टि बाद इन दोनों के संपर्क में आए 3 लोगों को भी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुणे में अब तक 5 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 19 संदिग्धों की जांच जारी है।

इसके अलावा केरल में भी दो और नए मामलों की पुष्टि हुई है। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 14 केस कंफर्म हो चुके हैं। कर्नाटक में मंगलवार को कोविड 19 यानी कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद भारत में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 52 पहुंच गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.