पुणे -एन पी न्यूज 24 – कंपनी मालिक द्वारा एक लाख रूपयों का हफ्ता नहीं देने पर शातिर आरोपियों ने उन पर हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। साथ ही इलाके में वाहनों की तोड़फाेड़ कर दहशत बनाने की कोशिश की। यह घटना शुक्रवार की देर रात येरवड़ा इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर कुंदनसिंह बावरी (28, अशोकनगर, येरवड़ा) ने येरवड़ा पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार पुलिस ने शातिर अपराधी खनासिंह अजितसिंह कल्याणी, निलेश धर्मा खंडागले तथा अमितसिंह सतीशसिंह जुनी को गिरफ्तार किया हैं। उन पर हत्या की कोशिश, धमकाना, आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बावरी ने येरवड़ा में एक छोटी कंपनी शुरू की है। यह कंपनी शुरू रखने के लिए आरोपियों ने उनसे एक लाख रूपयों का हफ्ता मांगा था जिसे देने से बावरी ने इनकार किया था। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने शुक्रवार की रात दस बजे येरवड़ा में बावरी पर हथियारों से हमला बोल दिया। साथ ही उक्त इलाके के वाहनों की तोड़फोड़ कर दहशत बनाने की कोशिश की। बावरी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके अन्य साथियों को पुलिस ढूंढ रही है।