मुकेश अंबानी को 44,000 करोड़ का नुकसान,

12 साल बाद बड़ा झटका, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के धड़ाम

0

मुंबई. एन पी न्यूज 24  –एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को सोमवार को लगभग 44,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। उनकी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 13% की गिरावट आई, जो कि 12 सालों में सबसे बड़ी गिरावट है। तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण ऐसी स्थिति आई।  अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 25 फीसदी की गिरावट के बाद रिलायंस के शेयर 13 फीसदी लुढ़क गए।   सरकारी कंपनी ऑइल ऐंड नैचरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर भी करीब 15 पर्सेंट तक लुढ़क गए।   अक्टूबर 2008 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है।कोरोना के बढ़ते मामले पहले ही बाजार पर कहर बरपा रहे थे। ऊपर से दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती के लेकर सहमति नहीं बन पाने के बाद सऊदी अरब ने कीमत यु्द्ध छेड़ दिया है। इसके बाद कच्चे तेल के दामों में सोमवार को 31 पर्सेंट की गिरावट हुई। 1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान आई गिरावट के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है, जिससे घरेलू बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.