यात्रा के लिए निकले हुए पिता पुत्री सड़क दुर्घटना में मौत

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – शनिवार की सुबह पुणे के राजगुरूनगर स्थित भीमा नदी के पुल पर ट्रक और दुपहिया की टक्कर में पिता पुत्री की मौत हो गई। वे निरगुडसर गांव में थापलिंग यात्रा के लिए निकले हुए थे।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में सतिश बालकृष्ण वलसे-पाटील और उनकी बेटी आरोही सतिश वलसे पाटील की मौत हो गई है। सतिश की पत्नी जयश्री गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना को लेकर खेड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर ट्रक चालक ज्ञानेश्वर सखाराम गोटेकर को हिरासत में लिया गया है।

शनिवार की सुबह सतिश पत्नी और बेटी के साथ दुपहिया से आंबेगांव तहसील स्थित निरगुडसर गांव थापलिंग यात्रा के लिए निकले हुए थे। सुबह करीब सवा ग्यारह बजे राजगुरूनगर स्थित भीमा नदी के पुल से जाते समय दुपहिया ट्रक से जा टकरी। इसमें सतिश और उनके बेटी की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई वहीं सतिश की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहंुच गई। पुलिस ने सतिश की पत्नी जयश्री को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही सतिश और आरोही का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सतिश पुणे में काम करते थे। पत्नी और बेटी के साथ वे पुणे में ही रहते थे। शनिवार को यात्रा होने के कारण वे अपने मुल गांव निरगुडसर निकले हुए थे। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.