पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कमी

0

चंडीगढ़ : एन पी न्यूज 24 – पिछले कुछ दिनों से पारा में लगातार वृद्धि के साथ पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीत लहर में कमी आई है, लेकिन कई हिस्सों में कोहरा पड़ना जारी है। मंौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने 6 जनवरी से अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। तब तक पारे में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे आगे ठंड से राहत मिल सकती है।

हरियाणा का हिसार और पंजाब का फरीदकोट क्रमश: 3.8 और 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में यह 4.5 डिग्री और पठानकोट में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हरियाणा के करनाल शहर में 6.8 डिग्री और अंबाला में 4.5 डिग्री और नारनौल में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

चंडीगढ़ में शुक्रवार के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ शनिवार को तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.