नागरिकता कानून : समर्थन में जुटे हजारों की भीड़, रैली में पहुंचे फडणवीस

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – नागरिकता संशोधन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। कई जगहों पर आगजनी भी हुई। लेकिन, अब इस बिल के समर्थन में भी रैलियां निकल रही है। आज इस कानून के समर्थन में मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में एक बड़ी रैली निकली जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस रैली में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी शामिल हुए।

लोग हाथों में तिरंगा लिए लोग बिल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए फड़णवीस ने कहा कि ‘ जो लोग इस बिल को अपने राज्य में लागू नहीं करने की बाद कर रहे हैं वो दरअसल संविधान के विरोध में हैं। यदि एक कानून संसद में पास हुआ है तो राज्य उसे लागू करने के लिए बाध्य होता है।’
इस दौरान डॉ बाबासाहेब आंबेडकर,वीडी सावरकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, भारत माता और साहू महाराज की बड़ी-बड़ी तस्वीरें भी दिखी।

आजाद मैदान में दूसरी तरफ नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.