उप्र में बारिश की संभावना

0

लखनऊ : एन पी न्यूज 24 –   उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाके में कल हुई बूंदा-बांदी ने गर्मी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के बीच बारिश हो सकती है। तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं।

लखनऊ में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में बने निम्न दबाव के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसी प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर साथ बूंदा-बांदी की संभावनाएं हैं।

कानपुर का शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, आगरा का 25 डिग्री, गोरखपुर का 28 डिग्री, प्रयागराज का 27 डिग्री और वाराणसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.