अब कोरोना वायरस इस देश में मचाने लगा कोहराम, एक दिन में 418 लोगों की हुई मौत 

0
पेरिस, 31 मार्च – एन पी न्यूज 24 –  चीन और इटली को अपने कोहराम से रुलाने वाले कोरोना वायरस ने फ्रांस  को अपनी चपेट में ले लिया है।  फ्रांस में इस वायरस से एक दिन में 418 लोगो की मौत से देश में कोहराम मच गया है।  अब तक फ्रांस में इस बीमारी से 3024 लोगों की मौत हो चुकी है।
फ्रांस में 20946 कोरोना मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है जिनमे 5056 को आईसीयू में रखा गया है।
दुनिया भर में इस बीमारी से अब तक 38 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।  जबकि 8 लाख लोग संक्रमित है।
कोरोना वायरस की वजह से इटली में 10779 लोगों की मौत हो चुकी है।  जबकि 97689 लोग संक्रमित है।  वहां अब तक 13030 मरीज स्वस्थ भी हो चुके है।
स्पेन में 24 घंटे में 812 लोगों की मौत के साथ ही इस रोग के चलते अब तक 7340 मरीजों की जान जा चुकी है।  स्पेन में इस बीमारी से अब तक 85195 मामले सामने आ चुके है।
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है।  अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 143055 लोग पीड़ित हो चुके है।  इनमे से 2514 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 4865 लोग स्वस्थ हो चुके है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.