पिंपरी चिंचवड़ मनपा ने किया छत्रपति को अभिवादन

0

पिंपरी : एन पी न्यूज 24 – शिवजयंती पर पिंपरी चिंचवड़ मनपा की ओर से मनपा मुख्यालय में महापौर ऊषा ऊर्फ माई ढोरे, स्थायी समिति सभापति विलास मडिगेरी व आयुक्त श्रावण हर्डीकर के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया गया। दापोडी और फुगेवाडी में छत्रपति के स्मारक औऱ कासारवाडी मनपा स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर महापौर ऊषा ढोरे ने पुष्पांजलि अर्पण की। इस मौके पर नगरसदस्या आशा शेंडगे, माई काटे, सहायक आयुक्त अण्णा बोदडे, ह प्रभाग अध्यक्ष अंबरनाथ कांबले, नगरसदस्य शाम लांडे, माऊली थोरात उपस्थित थे।

पिंपरी एच.ए.कालोनी छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक पर भी महापौर के हाथों माल्यार्पण किया गया। उपमहापौर तुषार हिंगे, स्थायी समिति सभापति विलास मडिगेरी, ह प्रभाग अध्यक्ष अंबरनाथ कांबले, नगरसदस्या सुलक्षणा शिलवंत, अनुराधा गोरखे, नगरसदस्य माऊली थोरात, मोहम्मदभाई पानसरे उपस्थित थे। लांडेवाडी, भोसरी स्थित स्मारक पर महापौर ढोरे के हाथों पुष्पहार अर्पण किया गया। यहां सभागृह नेता नामदेव ढाके, स्थायी समिति सभापति विलास मडिगेरी, नगरसदस्या सुलक्षणा शिलवंत – धर, अनुराधा गोरखे, नगरसदस्य संतोष लोंढे, जनतासंपर्क अधिकारी रमेश भोसले उपस्थित थे।

भोसरी पीएमटी चौक, मोशी, चिखली, मोहननगर चिंचवड़, निगड़ी भक्ति शक्ति चौक, थेरगांव, पिंपरीगांव, रहाटनी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारकों पर महापौर के हाथों माल्यार्पण किया गया। इन मौकों पर विधायक महेश लांडगे, सभागृह नेता नामदेव ढाके, स्थायी समिति सभापति विलास मडिगेरी, नगरसदस्या अनुराधा गोरखे, प्रियंका बारसे, नगरसदस्य संतोष लोंढे, क्षेत्रीय अधिकारी श्रीनिवास दांगट, इ प्रभाग अध्यक्षा सुवार्णा बुर्डे, लक्ष्मण सस्ते, शरद बो-हाडे, साधना मलेकर,अश्विनी जाधव, पूर्व महापौर राहूल जाधव, दिनेश यादव, सुनिल लोखंडे, मिनल यादव, वैशाली कालभोर, सहायक आयुक्त आशादेवी दुरगुडे, अ प्रभाग अध्यक्षा शर्मिला बाबर, फ प्रभाग अध्यक्षा योगिता नागरगोजे, कैलास बारणे, नगरसदस्य संदीप वाघेरे, ज्येष्ठ पत्रकार नंदकुमार सातुर्डेकर, नगरसदस्या सुनिता तापकीर, सविता खुले, नगरसदस्य बाबासाहेब त्रिभुवन, शत्रुघ्न काटे, चंद्रकांत नखाते आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.