पबजी खेलते वक्त हुई थी पहचान फिर निकाली अश्लील फोटो

0
पिंपरी : एन पी न्यूज 24 – पबजी खेलते वक्त हुई जान- पहचान का नाजायज फायदा उठाते हुए एक 35 वर्षीय महिला की अश्लील फोटो निकाल कर उसे ब्लैकमेल किये जाने का मामला सामने आया है। पिंपरी चिंचवड़ में एक 35 वर्षीय महिला ने झारखंड के रहने वाले एक युवक पर उसकी अश्लील फोटोज खींचने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने सांगवी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि झारखंड निवासी युवक कथित रूप से अपनी नौकरी के लिए पुणे आया था। इसी दौरान महिला ने उसे अपने घर में अस्थाई रूप से रहने का अनुमति दी थी। इस दौरान सोते वक्त युवक ने महिला की तस्वीरें खींच ली।
पीड़ित महिला ने सांगवी पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि झारखंड के रहने वाले राजा मेहरा नाम के युवक से उसकी दोस्ती ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान हुई थी। राजा ने महिला से उसकी नंबर मांगकर बातचीत शुरू की थी और इसी दौरान उसने बताया था कि उसे पुणे में नौकरी मिल गई है। अक्टूबर 2019 में युवक पुणे आया था और उसने महिला से कहा कि चूंकि उसके पास पैसे नहीं हैं ऐसे में वह कुछ दिन उसके घर में रहना चाहता है। 20 अक्टूबर को युवक महिला के घर पहुंचा था, जहां महिला ने उसे अपने लिविंग रूम में रहने की अनुमति दी थी। इसी दिन युवक ने महिला के सोते वक्त उसके बेडरूम में उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं।
जब दोपहर के वक्त सोकर उठने पर महिला को इसका पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। राजा ने इस दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया और वापस झारखंड लौट गया। झारखंड लौटने के बाद राजा ने उसकी तस्वीरों के बदले पैसे मांगना शुरू कर दिया और कई महीने तक उसे परेशान करता रहा। बाद में जब महिला ने राजा की बात नहीं मानी तो 14 फरवरी को उसने महिला की इन तस्वीरों को उसके पति और परिवार के लोगों को भेज दिया। इसके साथ ही राजा ने महिला को उसकी बेटी के साथ भी ऐसा करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने परिवार के साथ पुलिस से मामले की शिकायत की। सांगवी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और युवक की तलाश कर रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.