लॉकडाउन में आधे घंटे की शादी, मास्क में दूल्हा-दुल्हन, वीडियो कॉलिंग पर 300 बाराती

0

सूरत. एन पी न्यूज 24 – लॉकडाउन के कारण समारोह रद्द कर दिए गए हैं। शादियां हो भी रहीं हैं, तो सीमित लोगों की उपस्थिति में। सूरत में रहने वाले दिशांत पूनमिया और पूजा बरनोता की शादी भी कुछ इसी तरह से हुई। लगभग दोनों की शादी 6 माह पहले 16 अप्रैल को ही तय हो गई थी। यह परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। शादी राजस्थान में ही होने वाली थी, जिसमें लगभग 300 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

परिवार इस उम्मीद मं था कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई तो परिवार ने फैसला किया कि तय तारीख पर ही शासन के निर्देशानुसार शादी होगी। आधे घंटे में ही पूरी शादी हो गई। मेहमान वीडियो कॉल के माध्यम से शादी समारोह मे शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन मास्क पहने हुए थे। सभी उपस्थित लोगों के हाथ धुलवाए गए और उन्हें सैनिटाइनजर लगाने को दिया गया। विधि-विधान से शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि हमारी इच्छा तो धूम-धाम से शादी करने की थी, लेकिन लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए हमने शादी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.