कोरोना पर सरकार की युद्ध स्तर की तैयारी,  देशभर के 548 जिलों में लॉकडाउन

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। लोग हैरान और परेशान है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से अब तक 10 की मौत हो चुकी है।  देश में अब तक कोरोना पॉसिटिव मरीज की संख्या 500 तक पंहुचा गयी है। दिन व दिन बढ़ते कोरोने के कहर को देखते हुए सरकार ने युद्ध स्तर की तैयारी कर ली है। देशभर के 548 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। पंजाब, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगा दी गयी है। जिससे लोग बाहर न निकले और कानून का पालन हो।

 

सरकार ने जिन 30 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान किया उसमें 548 जिले शामिल हैं। इसके अलावा तीन राज्य ऐसे हैं जिनमें कुछ जिलों में लॉकडाउन है। इन तीन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल है वहीं सिक्किम और मिजोरम में अभी तक किसी भी तरह का आदेश जारी नहीं किया गया। कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में लॉकडाउन है। जिसमें  लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, बरेली, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, पीलीभीत और मुरादाबाद जिलों को 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस से अब तक 10 की मौत हो चुकी है।  देश में अब तक कोरोना पॉसिटिव मरीज की संख्या 500 तक पंहुचा गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.