निर्बंध हटने से यस बैंक में फंसे 984 करोड़ रुपए मिलने की राह आसान

0
पिंपरी।एन पी न्यूज 24 – आरबीआई द्वारा निर्बंध लादे जाने से यस बैंक में टैक्स कलेक्शन के रुप जमा पिंपरी चिंचवड़ मनपा के 984.26 करोड़ रुपए फंस गए हैं। इन पैसों को हासिल करने के लिए मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर द्वारा आरबीआई को पत्र भेजने के साथ ही सांसद श्रीरंग बारणे ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन पेश किया। आरबीआई यस बैंक पर लाये गए निर्बंध को हटाने जा रहा है, दो दिन में मनपा के पैसे मिल जाएंगे, यह भरोसा ठाकुर ने दिलाया है। इसकी जानकारी सांसद बारणे ने दी है।
आर्थिक संकट से घिरे यस बैंक पर आरबीआई ने 5 मार्च को निर्बंध लागू करने की घोषणा करते हुए बैंक पर प्रशासक की नियुक्ति की। इसी बैंक के पास पिंपरी चिंचवड़ मनपा का ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर बिल वसूली का जिम्मा था। इस बैंक में मनपा के 984.26 करोड़ रुपए फंस गए हैं। इस मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सत्तादल भाजपा औऱ मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर को निशाने पर ले रखा था। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी मनपा व सरकार एवं सभी स्थानीय निकायों को सरकारी बैंकों में ही डिपॉजिट रखने को लेकर चेतावनी दी है।
इस बीच मनपा आयुक्त ने यस बैंक में फंसे 984.26 करोड़ रुपए वापस मिलने की मांग को लेकर आरबीआई से पत्राचार किया। इसके अलावा मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र से शिवसेना के सांसद श्रीरंग बारणे ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकूर से मिलकर यस बैंक में फंसे पिंपरी चिंचवड मनपा के 984.26 करोड़ रुपए तत्काल लौटाने के आदेश आरबीआई को देने की गुहार लगाई। आरबीआई यस बैंक पर लागू किये गए निर्बंध को हटाने जा रहा है। दो दिन में मनपा के पैसे मिल जाएंगे, यह भरोसा उन्होंने दिलाया। इसकी जानकारी सांसद बारणे ने एक विज्ञप्ति के जरिए दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.