ज्योतिरादित्य के पास इतनी संपत्ति  कि धनकुबेर बौने  

जहां देखों, वहां हजार करोड़ से होती है शुरुआत

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24- सिंधिया राजघराने को लेकर मध्य प्रदेश में काफी सम्मान है और आजादी के बाद से ही ये परिवार राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में रहा है। फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया  सुर्खियों में हैं।वैसे देखें तो,मध्य प्रदेश की राजनीति में भले ही माधव राव सिंधिया और ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस की सियासत की लेकिन जीवाजी राव सिंधिया, राजमाता विजयाराजे, यशोधरा राजे सिंधिया और राजस्थान में वसुंधरा राजे इसी घराने के उन कुछ नामों में से हैं जो हिंदू महासभा, जनसंघ और अब बीजेपी में रहकर कांग्रेस विरोधी राजनीति के कद्दावर चेहरे माने जाते हैं। राजमाता विजयाराजे के राजनीतिक जीवन की शुरुआत भले ही कांग्रेस के जरिए हुई थी, लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कभी कांग्रेस से समझौता नहीं किया और एमपी में कांग्रेस की सरकार गिराने का कारनामा तक कर डाला। महज 48 साल की उम्र में जीवाजी राव का निधन हो गया था। राजमाता ने अकेले ही रियासत, परिवार और राजनीति तीनों को संभाला। फिलहाल भाई ध्यानेंद्र सिंह, भाभी माया सिंह, बेटी वसुंधरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया बीजेपी की ओर से उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं,  जबकि ज्योतिरादित्य ने माधवराव सिंधिया की विरासत को आगे बढ़ाया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की तीन बहनें हैं। ऊषा राजे, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे। माना जाता है कि परिवार की संपत्ति पर मुख्य रूप से यशोधरा राजे ने ही दावा ठोंका है. सबसे बड़ी बहन ऊषा राजे नेपाल में शादी के बाद वहीं बस गई हैं और वहां पर उनके पास बड़ी संपत्ति है. कुछ ऐसा ही वसुंधरा राजे के साथ भी है. उनकी शादी धौलपुर राज घराने में हुई है. लेकिन यशोधरा की शादी एक लंदन बेस्ड डॉक्टर से हुई थी जिससे तलाक के बाद वो वापस मध्य प्रदेश आ गईं. वर्तमान में वो शिवपुरी से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं।
करीब 30 साल पहले परिवार में संपत्ति विवाद शुरू हुआ जो करीब 40 हजार करोड़ की संपत्ति पर है। विवाद ज्योरादित्य सिंधिया और उनकी तीन बुआ के बीच में है। सिंधिया फैमिली से जुड़े संपत्ति विवाद के मामले बॉम्बे, दिल्ली, पुणे, जबलपुर और ग्वालियर कोर्ट में चल रहे हैं. हालांकि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
आजादी के बाद सिंधिया परिवार के पास करीब 100 से ज्यादा कंपनियों के शेयर थे. इनमें बॉम्बे डाइंग के 49 प्रतिशत शेयर भी शामिल हैं. परिवार के सिर्फ ग्वालियर में करीब 10 हजार करोड़ की संपत्ति है। दिल्ली में परिवार के पास करीब 7 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है। यूपी के वाराणसी में भी परिवार के पास अच्छी-खासी संपत्ति है। मुंबई में भी परिवार के पास 1200 करोड़ की संपत्ति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.