मराठी फिल्म अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

0
पुणे :  एन पी न्यूज 24 – मराठी फिल्म की एक अभिनेत्री के साथ पुणे के रंजनगांव में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने, बंधक बनाने और धमकी देने का मामला सामने आया है। अभिनेत्री ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने मुम्ब पुलिस के साकी नाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में मामला पुणे जिला पुलिस को वर्ग कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता अभिनेत्री पुणे के रांजनगांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। बदमाशों ने उन्हें गलत तरीके से छुआ, जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को घटना के संबंध में शिकायत की लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद वह कार्यक्रम से चली गईं। अभिनेत्री जब वहां से जा रही थीं तब उनकी कार को रोका गया। एक व्यक्ति ने उनकी मां को धमकी भरा फोन किया जो दिल की मरीज हैं।
पीड़ित अभिनेत्री ने मुंबई आकर साकी नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। चूंकि यह वारदात पुणे में हुई है अतः यह मामला पुणे हस्तांतरित कर दिया गया है। पुणे पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 341 (गलत तरीके से रोककर रखना) और 506 (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.