महिला सक्षमीकरण में योगदान के लिए भारती चव्हाण को डॉक्टरेट

0
पिंपरी : एन पी न्यूज 24 – महिला सक्षमीकरण और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए मानीनी फाऊंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा भारती चव्हाण को नई दिल्ली स्थित विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी द्वारा सन्माननिय डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया गया। चव्हाण गत 28 सालों से राजनीतिक व सामाजिक मंच से महिला सक्षमीकरण के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का उत्तम संगठन बनाया है।
भारती चव्हाण स्वरोजगार और प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कई वर्षों तक लगातार महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, जमीनी स्तर की महिलाओं के लिए पारिवारिक उत्पीड़न के मुद्दों पर काम किया। इसके अलावा मजदूर आंदोलन के क्षेत्र में उनके संगठनात्मक कौशल को देखते हुए, उन्हें गुणवंत कामगार परिषद, महाराष्ट्र श्रम कल्याण बोर्ड और केंद्रीय श्रम कल्याण बोर्ड, नई दिल्ली में काम करने का अवसर मिला।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.