पिंपरी ; एन पी न्यूज 24 – एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पुत्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आने से महकमे में खलबली मच गई है। बीती रात पिंपरी के मोरवाडी इलाके में यह घटना उजागर हुई। खुदकुशी करनेवाले युवक का नाम अभिषेक अजय दलवी (28) है। उसके पिता पुलिस निरीक्षक अजित दलवी सांगली जिले में तैनात हैं। अभिषेक ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसकी निश्चित वजह नहीं जानी जा सकी है।
Related Posts
पिंपरी पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिंपरी के मोरवाडी परिसर में अभिषेक अपनी मां और पत्नी के साथ रहता था। उसके पिता नौकरी के सिलसिले में सांगली में रहते हैं। एक साल पहले ही अभिषेक का विवाह हुआ था। बीती मध्यरात्रि उसने अपनी पत्नी को जबरन घर में से अपने कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक की पत्नी ने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग के जवानों की मदद से दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो अभिषेक फांसी से झूलता पाया गया। उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया? इस बारे में निश्चित रूप से कुछ जाना नहीं जा सका। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते ऐसा कदम उठाया होगा। बहरहाल गुरुवार की दोपहर शोकाकुल वातावरण में अभिषेक की पार्थिव देह का चिंचवड की श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया। यहां पुलिस, राजनीति, सामाजिक, उद्योग क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।
visit : npnews24.com