शातिर बदमाश की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार

0
पुणे : एन पी न्यूज 24 – जेल से बाहर आये एक शातिर बदमाश की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नीलेश उर्फ गोट्या शेडगे ऐसा मृतक का नाम है। उसकी हत्या के आरोप में पुणे की अलंकार पुलिस ने अनिकेत वाखारे व सागर चवरिया (दोनों निवासी कोरेगांव पार्क, पुणे) नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोरेगांव पार्क पुलिस के हवाले किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नीलेश के खिलाफ भोसरी पुलिस थाने में मामला दर्ज है। इस मामले में वह जेल भी गया था। उसकी हत्या के 15 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। चार दिन पहले दोनों आरोपी और उनके साथियों का नीलेश के साथ विवाद हुआ था। जेल से आया तो क्या बहुत बड़ा भाई बन गया क्या? यह कहकर सिर पर फर्श मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
इस मामले में कोरेगांव पार्क पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि उनके दो साथी फरार चल रहे थे। अलंकार पुलिस थाने के कर्मचारी राजेंद्र लांडगे को उक्त दोनों आरोपियों के निंबालकर पान स्टॉल पर आने की खबर मिली। इसके अनुसार पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों को कोरेगांव पार्क पुलिस के हवाले कर दिया गया।
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.