Manoj Jarange Patil At Pune Shivaji Nagar Court | मनोज जरांगे पाटिल पुणे के कोर्ट में पेश, आखिर क्या है मामला? (Video)

,

Manoj-Jarange-Patil

पुणे : एन पी न्यूज 24 ऑनलाइन – Manoj Jarange Patil At Pune Shivaji Nagar Court | मराठा आरक्षण आंदोलन की वजह से चर्चा में आए मनोज जरांगे पाटिल को न्यायालय ने एक मामले में वॉरंट भेजा था. इस वजह से मनोज जरांगे आज शुक्रवार को पुणे के शिवाजीनगर न्यायालय में पेश हुए. न्यायालय ने उन्हें 2013 में कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज एक ठगी के मामले में वॉरंट जारी किया था. यह वॉरंट रद्द करने के लिए जरांगे पाटिल आज शिवाजीनगर न्यायालय में हाजिर हुए. (Manoj Jarange Patil At Pune Shivaji Nagar Court)

पुणे सत्र न्यायालय ने मनोज जरांगे का गिरफ्तारी वॉरंट रद्द कर दिया है. उन पर 500 रुपए का दंड लगाया गया है. कोर्ट में जाने से पूर्व मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि मैं न्यायालय का आदर करता हूं. न्याय सभी के लिए समान है. जरांगे पाटिल दोपहर 12 बजे न्यायालय में पहुंचे. ठगी के मामले में उनके खिलाफ वॉरंट जारी होने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश हुए.

क्या है मामला?

जरांगे पाटिल के शिवबा संगठन ने 2013 में एक नाटक का मंचन किया था. इस नाटक के मंचन के बाद उसका पैसा नहीं दिया था. इस मामले में न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके आधार पर धारा 156(3) के तहत कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश पर कोथरुड पुलिस स्टेशन में ठगी का केस दर्ज किया गया था. इस मामले में जरांगे पाटिल को गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल गई थी. इस मामले में उन्हें अब न्यायालय ने वॉरंट जारी किया था. इसके बाद वे कोर्ट में पेश हुए.

Blood Sample Temparing Case | पुणे हिट एंड रन प्रकरण : ब्लड सैंपल में हेरफेर करने के मामले में ससून की नर्स पुणे पुलिस की ‘रडार’पर (Video)

Dr Shrihari Halnor On Dr Ajay Taware | डॉ. अजय तावरे के दबाव की वजह से ब्लड का सैंपल बदला, डॉ. श्रीहरी हलनोर का खुलासा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *