Lockdown 4 : शर्तों के साथ महाराष्ट्र में रियायतों का एलान, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस का असर देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में दिख रहा है। यहां अब तक 1454 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 41,642 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अर्थव्यवस्था को बचाये रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रियायतों का एलान किया गई। इस दौरान कई शर्तें भी रखी गई है। जिससे सभी को पालन करना होगा।

कोरोना संक्रमण के आधार पर सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र के अलावा, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक, धुले, जलगांव, अकोला और अमरावती के नगर निकाय को रेड जोन में रखा है. प्रतिबंधित क्षेत्रों में सिर्फ जरूरी सेवाओं को अनुमति होगी।

महाराष्ट्र में क्या छूट का एलान –
– पूरे महाराष्ट्र में अब सिर्फ रेड और नॉन रेड जोन होंगे।
– मुंबई समेत एमएमआरडीए की सभी महानगरपालिका रेड जोन में होगी।
– नॉन रेड जोन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी।
– जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक घर से निकलने की मनाही होगी।

ये रहेंगे बंद –
– मेट्रो सर्विस बंद रहेगी।
– हवाई उड़ानें बंद रहेंगी।
– ट्रेन यातायात भी बंद रहेगा।
– मुंबई में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
– मुंबई में शराब की होम डिलीवरी होगी।
– सिनेमा हॉल और मॉल बंद रहेंगे।
– होटल बंद रहेंगे। लेकिन, होम डिलीवरी शुरू रहेगी।
– सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
– स्विमिंग पुल बंद रहेंगे।
– जिम बंद रहेंगे।
– रेस्टोरेंट और बार बंद रहेंगे।
– सभी धार्मिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
– स्टेडियम खुलेंगे लेकिन दर्शकों को इजाजत नहीं होगी।
– रेड जोन में टैक्सी और ऑटो सेवा बंद रहेगी।
– आरटीओ ऑफिस और घरों के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.