देश में 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 5242 नए मामले,157 लोगों की मौत, कुल मरीजों की संख्या 96169

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24-  भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म हो गया है। आज से चौथा चरण भी शुरू हो आया है। बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 96169 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 3029 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगर दुनियाभर की बात करें तो कोरोना वायरस से करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के मामले करीब 46 लाख पार कर चुके हैं।

 

 

पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 5242 मामले सामने आए हैं और 157 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में  96169 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से  56316 एक्टिव केस हैं और 36824 मरीज ठीक हो गए हैं। 2752  लोगों की मौत हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.