जेलों में कोरोना का खौफ : 11 राज्यों ने छोड़े 50,000 कैदी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए है निर्देश

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले और कुछ जेलों में कैदियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए है कि जेलों में बंद ज्यादा से ज्यादा कैदियों को रिया किया जाये। जिसके बाद राज्यों ने अपनी जेलों में बंद कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक नौ राज्य करीब 40,000 कैदियों को अस्थायी जमानत पर छोड़ चुके हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 72,00, मध्य प्रदेश में 6500 और पंजाब में करीब 10 हजार बंदियों को जमानत पर छोड़ा गया है।

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि अब तक 72,00 से ज्यादा कैदियों को छोड़ा गया है। जल्द ही 10 हजार और बंदियों को जमानत दी जा सकती है। सेंट्रल मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में 100 से ज्यादा कैदी और स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश – इस महामारी की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश में अब तक 65,00 से ज्यादा कैदियों को जमानत पर छोड़ा जा चुका है। इनमें से 3900 कैदी पैरोल और 2600 अंतरिम जमानत छूटे हैं।

तमिलनाडु – तमिलनाडु में 6000 कैदियों को जेल से रिहा किया है।

ओडिशा – ओडिशा में 72,00 कैदियों को जेल से रिहा किया है।

पश्चिम बंगाल – यहां 3000 कैदियों को जेल से रिहा किया है।

गुजरात – राज्य में 2500 कैदियों को जेल से रिहा किया है।

असम – यहां 3500 कैदियों को जेल से रिहा किया है।

गोवा – गोवा में 44 कैदियों को जेल से रिहा किया है।

छत्तीसगढ़ – राज्य में 3418 कैदी जेल से छूट चुके हैं।

बिहार – बिहार सरकार ने करीब 4500 कैदियों को कम भीड़भाड़ वाली जेलों में शिफ्ट किया है। राज्य में एक भी बंदी अब तक नहीं किया गया है।

राजस्थान – सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर की जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी को दो महीने की जमानत दे दी है। कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद शीर्ष अदालत ने इलाज के लिए उसकी जमानत मंजूर की। वहीं, जयपुर जेल में कोरोना के 140 मरीज मिलने के बाद गहलोत सरकार ने अन्य जेलों में भी सोमवार से रैंडम टेस्टिंग का निर्देश दिया है।

हरियाणा – गुरुग्राम की भोंडसी जेल से जमानत पर छूटे दो कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए।

पंजाब – पंजाब की लुधियाना जेल में बंद 48 साल की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यूपी – आगरा सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन और सुधार विभाग ने राज्य की जेलों में रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.